दिल्ली में शुरू हुआ आयुर शील्ड इम्यूनिटी क्लिनिक

दिल्ली में शुरू हुआ आयुर शील्ड इम्यूनिटी क्लिनिक

सेहतराग टीम

कोरोना का संक्रमण लगतार बढ़ रहा है। ऐसे में इसके संक्रमण से बचने के लिए सभी तरह की चिकित्सा में इम्यूनिटी बेहतर करने सलाह दी गयी है। हालांकि आयुर्वेद में इम्यूनिटी बढ़ाने के कई तरीके बताए गए हैं। इसी बीच आयुर्वेद की आवश्यकता को समझते हुए मयूर विहार फेज- 1 में वैद्यरत्नम औषधशाला, नई दिल्ली शाखा में आयुर शील्ड इम्युनिटी क्लिनिक खोला गया।

पढ़ें- महाशक्तियों को भारत से अधिक आया पसीना

आपको बता दें कि इस मौके पर पदमश्री अवार्डी प्रसिद्ध पत्रकार अलोक मेहता मौजूद थे। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर 21 जून 2020 को क्लिनिक का उद्धघाटन किया। इस क्लिनिक के मुख्य सीनियर फीजिशियन डॉक्टर डॉ. सूरिया दास के हैं।इस मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए आलोक मेहता ने कहा कि सामाजिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुर्वेद को और बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है। यह वक्त की जरूरत है कि सरकार आयुर्वेद को आगे बढ़ाने के लिए और प्रयास करे।

उन्होंने कहा कि बीमारी के इलाज से बेहतर है बचाव करना और इस दिशा में आयुर्वेद के जरिए अच्छा रिजल्ट हासिल किया जा सकता है। भारतीय चिकित्सा पद्धतियों पर लगातार और बेहतर काम करने की जरूरत है और उम्मीद है कि आयूर शिल्ड क्लीनिक इसमें अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

​​​​​

 

इसे भी पढ़ें-

संजीवनी के पहाड़ पर विजय पताका की उम्मीद

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।